अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ पश्चिम सिंहभूम की हुई बैठक, 26 जून की अधिवेशन में कई संगठनों से शामिल होने की अपील

Chaibasa:- अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ पश्चिमी सिंहभूम की अहम बैठक सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सुरेश चंद्र देवगम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जून 2022 को रांची में आयोजित होने वाली एक दिवसीय अधिवेशन में पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के साथ ऑल इंडिया बैंकर्स वेलफेयर एसोसिएशन, आकाश ग्रुप, झारखंड पुलिस एसोसिएशन, हो राइटर्स एसोसिएशन व अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। अधिवेशन को लेकर जिला में जागरूक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अधिवेशन में शामिल करने की अपील की जा रही है।

आज की महत्वपूर्ण बैठक में जिला महासचिव बिर सिंह बिरूली, संगठन सचिव संचू तिर्की लालू कुजूर, सिकंदर बुडीउली, कोषाध्यक्ष जयराम बारी, डिबर हेंब्ररोम, गोरा लेयंगी, बलराम हेस्सा, सोमनाथ बिरुली, विजय सिंह बारा, कृष्णा टोपनो, जगमोहन बनरा, गणेश कच्छप, सुबीर लकड़ा, कृष्णा टोप्पो, अंजु बानसिंह और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *