आदित्यपुर:  सेंट्रल पब्लिक स्कूल में एनुअल नाइट “जेनिथ” का आयोजन, पुरस्कृत हुए मेधावी छात्र

Adityapur: आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सोमवार शाम एनुअल नाइट “जेनिथ 2022” का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इस मौके पर स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला एडीसी सुबोध कुमार पत्नी संग शामिल हुए. मौके पर स्कूल के चेयरमैन हरेराम सिंह ,प्राचार्य मौसमी कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा भी मौजूद रही. रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए स्कूली बच्चों ने ट्रैफिक रूल्स, पर्यावरण जागरूकता, वृक्ष संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परफॉर्मेंस देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा स्कूल के सफल और मेधावी छात्र छत्राओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर एडीसी सुबोध कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के मूल मंत्र दिए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’