चाईबासा : कराईकेला के ASI ने खुद को मारी गोली

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाने में बुधवार की सुबह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कृष्णा साव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में उपस्थित पुलिस जवानों ने आनन फानन में कराईकेला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : CRPF 60 बटालियन के एक जवान ने AK 47 से खुद को मारी गोली

जानकारी अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस सहकर्मी दौड़े तो उन्होंने एएसआई को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा पाया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गए. पुलिस जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. इस घटना के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ कहने से कतरा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : http://आदित्यपुर: बिल्डर पार्टनरशिप में विवाद मे 45 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *