बंदगांव थाना पुलिस ने दो पीएलएफआई उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना में था शामिल

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका गांव से पुलिस ने पीएलएफआई के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 160 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद की है.

जानकारी देते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका गांव में रात लगभग 11 बजे 8 से 10 संख्या में पीएलएफआई उग्रवादी गांव पहुंचे थे. बाद में किसी कारण उग्रवादियों का विरोध शुरू हुआ. जिससे पूरा गांव उग्रवादियों के खिलाफ में बिगुल फूंक दिया. इसी दौरान जान बचाने के लिए उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में कारिका गांव निवासी महिला करमी हासा पूर्ति के पैर में गोली लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार द्वारा एंबुलेंस भेज महिला को बेहतर इलाज के लिए खूंटी भेजा गया था. जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया था.

गुप्त सूचना मिली थी कि मामले का आरोपी निरल अपने घर आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. एक और मामले में पुलिस ने उग्रवादियों के लिए लेवी वसूलने वाले बिरसा पूर्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनो को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम