नवागांव फुटबॉल टूर्नामेंट में बोले विधायक दीपक बिरुवा, देशावली मैदान जाने वाली नाला में बनेगी पुलिया

Chaibasa:- झींकपानी प्रखंड अंतर्गत ब्वायज क्लब नवागांव द्वारा नवागांव देशावली मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ. फाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

फाइनल मैच महिला वर्ग में चाईबासा ने पेनाल्टी में खूंटी को हराकर विजेता बनी। वहीं पुरूष वर्ग में डेविल एक्सेल मुंडा टोली ने यूनाइटेड क्लब मुंडुसाई को पेनाल्टी में हराकर खिताब जीता.

इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि नवागांव देशावली मैदान आने जाने के लिए इली नदी पार कर आना पड़ता है। ग्रामीणों की भी मांग हमेशा की जाती रही है। जनसमस्याओं को देखते हुए मंच से विधायक दीपक बिरुवा ने देशावली मैदान आने जाने वाले को इली नदी में पुलिया निर्माण की घोषणा किए.

समापन समारोह में प्रमुख प्रदीप तामसोय, मुंडा मोरन सिंह तामसोय, त्रिलोचन तामसोय, त्रिभुवन तामसोय, जयसिंह हेस्सा, जोनी तामसोय, प्रकाश तामसोय, परशुराम गोप आदि मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *