बुडीउली हागा का हुआ कुजू नदी तट पर बैठक, गुमडा पीढ ने की अध्यक्षता

Chaibasa:-  बुडीउली हागा हो बेपेटा जोम नुह 2023 (मिलन समारोह सह बैठक) रविवार को कुजू नदी के तट पर रविवार को हुआ. बैठक की अध्यक्षता गुमडा पीढ निवासी कांडेराम बुडीउली ने की.

 

बैठक में बुडीउली हागा, कुदादा और तुबिड के लोगों बीच परस्पर एकता और अखंडता पर चर्चा किया गया. यह भी चर्चा किया गया कि अपने भाई-बहन, बच्चों एवं माता-पिता को हागा गोत्र की जानकारी उपलब्ध किया जाए. बुडीउली हागा के भविष्य पीढि की सामाजिक, सदृढता, मानव सेवा का भी निर्णय लिया गया. आगामी कार्यक्रमों में विशाल और मजबूती देने के लिए अपने जिला सहित अन्य राज्यों में रह रहे बुडीउली हागा को एक जुट करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बुडीउली हागा के अलग अलग क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को सहयोग करने पर निर्णय लिया गया. कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए नए समिति बनाने का निर्णय भी लिया गया. वहीं बुडीउली हागा का बने वाट्सएप समुह में अधिक से अधिक बुडीउली को जोडने का अभियान चलाने पर चर्चा किया गया. बैठक में अनिल कुमार बुडीउली, नंदकिशोर बिरूली, रवि बिरूली, कृष्णा बिरूली, उदय बिरूली,अनिल बिरूली,अजय बिरूली, जयप्रकाश बिरूली, मोहन सिंह बिरूली, विजय बिरूली, विरसिंह बिरूली सहित कई लोग शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *