चाईबासा : कथित पत्रकार पर लगा उगाही और छेड़खानी का आरोप, ग्रामसभा में बुलाया तो नही आया आरोपी, ग्रामसभा ने लिया कानून की मदद लेने का निर्णय

Chaibasa : – हाटगम्हरिया प्रखंड के करसाकोला गांव में रविवार को ईलाकाई मानकी बुधराम गागराई की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. आसपास गांवों के तीन ग्राम मुंडा भी ग्रामसभा में शामिल हुए. ग्रामसभा में एक कथित पत्रकार द्वारा राशन डीलर अवंति देवी (महिला मंडल डुमरिया) के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किये जाने की घटना की निंदा की गयी.

इसे भी पढ़ें :- खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मामले में राशन डीलरों पर हुई कार्यवाई, जानें किन पर हुई कार्यवाई

मानकी बुधराम गागराई ने कहा कि ग्रामसभा में पेश होने के लिये आरोपी को दो बार नोटिस भेजा गया था. उसने रिसीव भी किया था। फिर भी वह नहीं आया. यह ग्रामसभा की अवहेलना है. अब पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये ग्रामसभा कानून की मदद लेगी.


पीड़िता अवंति देवी ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले के भोलाईडीह के रहनेवाले कथित पत्रकार अनूप श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले मेरे साथ दुर्व्यवहार किया था. साथ ही उन्होंने मेरी डीलरशिप के खिलाफ झूठी शिकायत भी वरीय अधिकारियों से की थी. अब वह शिकायत वापस लेने के एवज के एवज में 40 हजार रुपये मांग रहा है. जबकि यह गैकानूनी है. यदि वह निर्दोष है तो ग्रामसभा में आकर अपना पक्ष रखने में कैसा डर. अब कानून का दरवाजा खटखटाना होगा. ग्रामसभा में पीड़िता अवंती देवी तथा उनके गवाहों के बयान मानकी के समक्ष कलमबद्ध किया गया.

इस मौके पर ग्रामीण मुंडा कमलकिशोर गागराई, ग्रामीण मुंडा संजीव गागराई, ग्राम मुंडा हेमंत सिंह गागराई, राजू गागराई, शंभू गागराई, रोशन गागराई, विक्रम सिंकु, राऊतु मुंदुइया, राजेंद्र गागराई, विनोद पिंगुवा, बुधन गागराई, देवानंद सामंत, शेखर सामंत, मनमोहन बानरा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

http://Chaibasa News: साहब, डीलर राशन नही देता, राशन मांगने पर कार्ड फेंक कर गाली गलौज करता है…आप कुछ करो

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत