पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुमरुई के पुत्र पर महिला किराएदार के साथ मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज, जख्मी महिला अस्पताल में भर्ती

Chaibasa:- पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुमरुई के पुत्र अविनाश सुमरुई द्वारा अपने महिला किराएदार को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने की मामला सदर थाने में दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में 25 वर्षीय सोनुवा निवासी युवती प्रियंका प्रधान ने बताया है कि वे चाईबासा स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में काम करती है। वह राज होटल के बगल में स्थित किराए के मकान में रहती है। हाथ में चाकू लिए बुरी तरह से कमरे में घुस गया। मैं अपने कमरे में पढ़ रही थी, चाकू का भय दिखाकर बुरी तरह से मारपीट करने लगा। उसने दीवार और जमीन में पटक कर काफी देर तक मारा। बार-बार लगातार मारने से मेरे चेहरे में जख्म हो गया। मैं चिल्लाने लगी मेरे रोने चिल्लाने पर एक नहीं सुना। जख्मी युवती को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया, उसकी आंख और चेहरे पर गंभीर चोटे आई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *