तेज रफ्तार बाईक से गिरने से युवक हुआ घायल, चाईबासा रेफर

Jagnnathpur—जगन्नाथपुर जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर तोडांगहातु गांव के समीप तीखी मोड में तेज रफ्तार से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान ढ़िपासाई निवासी राहुल कुम्हार के रुप मे हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड के ढीपासाईं गांव के निवासी राहुल कुम्हार अपने मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार से तोडांगहातु गांव की ओर जा रहा था। तभी गांव के समीप तीखी मोड में वह अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे राहुल कुम्हार बुरी तरह घायल हो गया। तभी आसपास के लोगों ने जगन्नाथपुर थाने को सूचित किया। सूचना पाते ही जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक राहुल कुम्हार को लेकर जगन्नाथपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर आयी। जहां स्वास्थ्य केंद्र के डॉ रामनाथ शर्मा के द्वारा उसे प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल राहुल कुम्हार को माथे में अत्यधिक चोटे आई है, वही चेहरे में हल्की फुल्की चोटें आई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *