Chaibasa Murder Case: गुईगांव हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी संजय बोयपाई की हत्या, 5 गिरफ्तार

हत्याकांड

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुईगांव निवासी संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

हत्याकांड

West Singhbhum News: जंगल में मिले शव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 की रात करीब 12:10 बजे संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 66/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हत्याकांड
बरामद मोटरसाइकिल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और 4 जून को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। जांच में सामने आया कि मृतक संजय बोयपाई और आरोपी बिजु चौधरी के बीच लंबे समय से जमीन विवाद और पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद के कारण बिजु चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय बोयपाई की हत्या करवाई थी।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुरेश सोय (20 वर्ष)
  • कप्तान होनहागा उर्फ टाटा (31 वर्ष)
  • गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा (22 वर्ष)
  • बुधु बोदरा (27 वर्ष)
  • बिजु चौधरी (31 वर्ष)

बरामद सामग्री

  • एक देशी कट्टा
  • चार जिंदा गोलियां
  • दो मोटरसाइकिल
  • चार मोबाइल फोन

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

http://होमगार्ड महिला हत्याकांड का खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *