चाईबासा : नक्सलियों ने ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सक को गोलियों से भुना, पुलिस कर रही जांच

 

 

 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदाबेड़ा गांव में भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने ग्रामीण चिकित्सक जितेन लागुरी की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी है. एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है.

इसे भी पढ़े:-

Chaibasa News: भाकपा माओवादी ने लूट ली मैगजीन, ले गए डेटोनेटर और विस्फोटक

घटना की जानकारी अनुसार टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदाबेड़ा गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक जितेन लागुरी शुक्रवार शाम अपने घर पहुंचे कर गाड़ी खड़ा कर घर में चले गए. इसके कुछ देरी बाद हथियारबंद नक्सलियों ने उसे आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और चिकित्सक लागुरी के घर से बाहर निकलते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी.

 

 

घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी शनिवार को मिली. जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है. हत्या किस कारण से किया गया का पता नहीं चल नहीं पाया है. लेकिन लोगों में यह चर्चा है कि मृतक जितन लागुरी को पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने हत्या की है. 

 

इधर, घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हत्या हुई है, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

http://Chaibasa News: भाकपा माओवादी ने लूट ली मैगजीन, ले गए डेटोनेटर और विस्फोटक घटना की जानकारी अनुसार टोंटो

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *