चाईबासा : यूनाइटेड यूथ फैलोशिप (ऑल चर्च यूथ) ने चाईबासा शहर में निकाली क्रिसमस उत्सव यात्रा

 

 

 

Chaibasa : – यूनाइटेड यूथ फैलोशिप (ऑल चर्च यूथ) के तत्वाधान में चाईबासा शहर में क्रिसमस उत्सव यात्रा निकाली गई। जिसमें पूरे ईसाई समुदाय के लोग सम्मिलित हुए। क्रिसमस उत्सव यात्रा संत जेवियर बालक विद्यालय मैदान से फादर निकोलस के द्वारा प्रार्थना कर यात्रा का आरंभ किया गया।

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : जेवियर स्कूल परिसर में रोमन कैथोलिक ईसाइयों ने क्रिसमस मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने पेश की ईसा मसीह के जन्म से संबंधित आकर्षक झांकियां

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण क्रिसमस के गीतों का लाइव मधुर गीतों के द्वारा एवं वाद्य यंत्रों से क्रिसमस उत्सव यात्रा निकल गया। यात्रा पुलिस लाइन होकर शहीद पार्क सदर अस्पताल सदर थाना चौक पोस्ट ऑफिस चौक होकर संत जेवियर विद्यालय मैदान में समापन किया गया।

बिशप फूलचंद महतो ने पोस्ट ऑफिस चौक पर क्रिसमस का संदेश सुनाते हुए चाईबासा शहर वासियों को बताया कि प्रभु यीशु मसीह इस दुनिया में जन्म लेने का एक ही उद्देश्य था कि हम सबों को इस दुनिया के पाप से मुक्ति दिलाना। वह इस जगत में आकर प्रेम से रहने का सुसमाचार को फैलाया।

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि राहुल आदित्य ने कहा कि यह क्रिसमस हम सबों को मानव एकता बनाए रखने का संदेश देता है।

 

 

इस क्रिसमस कार्निवल में झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सनातन उपाध्यक्ष मनजीत हांसदा, अनुज पूर्ति,आशीष बिरूआ, अनुग्रह शर्मा, बच्चन पूर्ति, सारनी माड़की, रॉयन समेत हजारों की संख्या में पूरे कोल्हान से आए हुए विश्वासीगण उपस्थित थे।

http://चाईबासा : जेवियर स्कूल परिसर में रोमन कैथोलिक ईसाइयों ने क्रिसमस मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने पेश की ईसा मसीह के जन्म से संबंधित आकर्षक झांकियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत