CHANDIL killer arrested: पत्नी- बच्चे की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Chandil:चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के कुरली गांव में बीते 18 नवंबर को पत्नी समेत डेढ़ साल के बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या आरोपी मृत पत्नी व बच्चा फाइल तस्वीर

आरोपी पति के गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि कुरली गांव निवासी आरोपी पति अशोक कुमार महतो ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। इधर पुलिस द्वारा मृतका मधुमिता महतो के पिता चांडिल थाना अंतर्गत रावतड़ा गांव निवासी सत्यनारायण महतो के लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए हत्यारे दामाद अशोक कुमार महतो को चांडिल थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल आईफोन बरामद किया है।

शेयर ट्रेडिंग में नुकसान के चलते पारिवारिक कलह बना हत्या का कारण

पुलिस द्वारा बताया गया की हत्या आरोपी अशोक महतो शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। व्यापार में लगातार आर्थिक हानि होने के चलते पत्नी कलह करती थी। इसी तनाव और कलह के चलते उसने अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे रोहित महतो की गला दबाकर हत्या कर दी थी। और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!