Chandil Murder Arrest: मामूली पारिवारिक विवाद में बेटी ने कुल्हाड़ी मार कर की थी मां की हत्या ,गिरफ्तार

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला लूसी मांझियाइन की धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या बेटी ने की थी, जिसे पुलिस ने चैनपुर स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़े: Chandil murder: चांडिल में गला रेतकर युवक की नृशंस हत्या,कल से लापता था युवक
चांडिल पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए कुल्हाड़ी को भी जप्त किया है वृद्ध महिला की हत्या बेटी ने मामूली पारिवारिक विवाद के चलते की थी पुलिस जिराफ में आने के बाद विवाहित बेटी ने मां की हत्या किए जाने के जुर्म को स्वीकार कर लिया है। हत्यारिन बेटी पुलिस गिरफ्त में है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा चांडिल अनुमंडल पुलिस द्वारा संभवत गुरुवार को मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा.
पति बेटा गए थे मेला घूमने वापस लौटने पर पाया मृत
बीते रात मृत महिला लूसी मांझियाइन का बेटा और पति पास के गांव में मेला घूमने गए थे, इस बीच जब वह देर रात 11 बजे मेला घूम कर घर से वापस लौटे तो पाया कि लूसी मरी पड़ी हुई है, तथा उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान है, जबकि मां के साथ घर में मौजूद बेटी गायब है, इसी संदेह के आधार पर बेटे ने चांडिल पुलिस को मामले से अवगत कराया, इसके बाद पुलिस ने जांच कर बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग