Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय

​चांडिल डैम विस्थापित

सरायकेला– सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना प्रशासक कार्यालय में विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ विधायक सविता महतो और सुवर्णरेखा परियोजना प्रशासक सह जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन शामिल हुए।

Saraikela Minister Hafizul Hasan: चांडिल डैम निचले डूब क्षेत्र के भी विस्थापितों को मिलेगा मुआवजा, पाइपलाइन परियोजना से खेतों को मिलेगा पानी: मंत्री हफीजुल हसन

​चांडिल डैम विस्थापित
​बैठक के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विस्थापितों के हित में 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्य रूप से मांग रखी कि जब तक संपूर्ण पुनर्वास कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक चांडिल डैम में जल भंडारण का स्तर RL 180 मीटर तक ही सीमित रखा जाए ताकि आसपास के गांवों में पानी न भरे। इसके अलावा, विस्थापित युवाओं के लिए नियोजन की व्यवस्था, पुनर्वास स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं (सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल) का विकास और विकास पुस्तिका निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने की मांग की।

​विधायक ने बताया कि विस्थापितों को विकास पुस्तिका व पहचान पत्र मिलने से बच्चों के नामांकन व अन्य सुविधाओं में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। जल्द ही विशेष कैंप लगाकर विस्थापितों को कार्ड निर्गत किए जाएंगे।

​चांडिल डैम विस्थापित
​वहीं, परियोजना प्रशासक सह उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी मांगों और सुझावों पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। विकास पुस्तिका हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में RL 173 से 175 मीटर तक के प्रभावितों के मुआवजा व पुनर्वास की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। बैठक में झामुमों केंद्रीय सदस्य क़ाबलु महतो ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे ,इस मौके पर अपर निदेशक सह संयुक्त सचिव गौतम कुमार भगत समेत विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मौके पर निर्णय लिया गया की प्रतिमाह भू अर्जन एवं पुनर्वास से संबंधित बैठक के आयोजित होगी बैठक में झामुमों केंद्रीय सदस्य क़ाबलु महतो ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे ,इस मौके पर अपर निदेशक सह संयुक्त सचिव गौतम कुमार भगत, चांडिल एसडीएम सह पुनर्वास पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता, पुनर्वास पदाधिकारी संजीव सिंह कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल, पुनर्वास पदाधिकारी सुखदेव महतो समेत विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों के तरफ़ राखोहरि सिंह मुंडा मुखिया गौरांगकोचा, अभय यादव , गुणाधर महतो, सुखदेव महतो, विष्णु महतो, गोपाल महतो, आदि मौजुद रहे।

http://CHANDIL Governor’s Public Meet: राज्यपाल ने रुगड़ी बाजार में ग्रामीणों से किया संवाद चांडिल डैम से विस्थापित 116 गांवो का मुद्दा उठा,लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज