चाईबासा : डीएवी में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स हुई संपन्न, प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्चे


Chaibasa (चाईबासा) : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सीएमसी के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय राष्ट्रीय खेल संपन्न हुआ. सभी विजेताओं को प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी व पर्यवेक्षक पी के भुइयां (प्रिंसिपल डीएवी नोवामुण्डी) ने शुभकामनाएं दीं एवं पदक प्रदान किए.

डीएवी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी

इसे भी पढ़ें : ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता, डीएवी चाईबासा ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को हराया

प्रतियोगिता में इन्हें मिला पदक

इस दौरान शतरंज में 14 वर्ष से कम उम्र में लड़कों व लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर विजेता एवं लड़कों व लड़कियों में डीएवी जामाडोबा उपविजेता रहा. 17 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों मे में डीएवी बिष्टुपुर व लड़कों में डीएवी चाईबासा उपविजेता रहा. 19 वर्ष से कम उम्र में लड़कों और लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व लड़कियों में डीएवी जामाडोबा और लड़कों में डीएवी नोवामुण्डी उप विजेता रहा.

योग प्रतियोगिता

योग में 14 वर्ष से कम उम्र में लड़कों में डीएवी सिजुआ और लड़कियों में डीएवी चाईबासा विजेता एवं लड़कों में डीएवी बिष्टुपुर व महुदा और लड़कियों में सिजुआ और सीएफआरआई संयुक्त रूप से उपविजेता रहे. 17 वर्ष से कम उम्र में लड़कों और लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर विजेता व लड़कों में डीएवी महुदा और लड़कियों में डीएवी सिजुआ और महुदा संयुक्त रूप से उपविजेता रहे. 17 वर्ष से कम उम्र में लड़कों और लड़कियों में डीएवी चाईबासा विजेता व लड़कियों में डीएवी बिष्टुपुर उपविजेता रहा. ताइक्वांडो में डीएवी चाईबासा ने सभी समूहों को मिलाकर 18 स्वर्ण पदक 14 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त किए. डीएवी विष्टुपुर ने सभी समूह को मिलाकर 12 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक व 4 कांस्य पदक प्राप्त किए. डीएवी जामाडोबा ने दो स्वर्ण पदक तीन रजत पदक और पांच कांस्य पदक प्राप्त किए. डीएवी सिजुआ ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक व एक कांस्य पदक प्राप्त किया.

प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक जयप्रकाश, अर्जुन महकुड, रोहित कुमार द्विवेदी, चंद्रशेखर, ए एन पाणिग्राही, सुरेश बहादुर सिंह, विजेंद्र मरीक, पंडित हेमराज, सुमित्रा कुमारी, सीमा चौधरी, एस पी नायर, विकास कुमार पांडे इत्यादि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा : डीएवी में बैसाखी व डॉ अंबेडकर की जयंती संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *