ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता, डीएवी चाईबासा ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को हराया

Chaibasa :- उद्योगपति सह समाजसेवी पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 13वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मैच में सुरजमल जैन डी ए वी पब्लिक स्कूल चाईबासा ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को पाँच विकेट से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरु किया। आज की जीत के साथ ही डी ए वी चाईबासा के कुल चार अंक हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में समर क्रिकेट कैंप 20 मई से

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस उच्च विद्यालय महुलडीहा के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए महुलडीहा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट खोकर 75 रन बनाए. पियुष महतो ने दो चौकों की सहायता से 27 रन तथा विजय प्रधान ने दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए. डी० ए० वी० चाईबासा की ओर से गेंदबाजी करते हुए हितेश वैद्य ने 12 रन देकर दो विकेट तथा प्रियांशु कुमार ने 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को चलता किया.


जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजमल जैन डी ए वी पब्लिक स्कूल की टीम ने 13.2 ओवर में 79 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया हलांकि इस प्रयास में उनके पाँच बल्लेबाज पैविलियन लौट गए. डी० ए० वी० चाईबासा की ओर से शौर्य वीर ने चार चौकों की मदद से 18 नाबाद रन, हितेश वैद्य ने चार चौकों की सहायता से 17 रन तथा यश यादव ने एक छक्का की मदद से 13 नाबाद रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उच्च विद्यालय महुलडीहा की ओर से आशीष लोहरा ने 34 रन देकर तीन खिलाड़ियों को चलता किया. हरभजन कालिन्दी एवं अभिनव महतो को एक-एक सफलता हाथ लगी.


मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सिंहभूम जर्नलिस्ट एसोसिएसन के सचिव दिलीप बनर्जी ने मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले सुरजमल जैन डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल चाईबासा के हितेश वैद्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, मैच के दोनों अंपायर क्रमशः तेजनाथ लकड़ा एवं सुजीत रॉय तथा स्कोरर उपेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित थे.
ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कल प्रातः सात बजे से पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा का मुकाबला पी० एम० श्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर से होगा.

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा : ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 21 अप्रैल से

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

Adityapur: जलापूर्ति योजना में देरी पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सौंपा मांग पत्र, टेस्टिंग के नाम पर ‘रॉ वाटर’ की सप्लाई और सड़कें तोड़ने पर भारी नाराजगी, नगर आयुक्त की जिंदल एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,