सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन को याद दिलाया मीडिया संवाद में बीमा योजना लागू कर प्रमाण पत्र बांटने की बात

Jamshedpur : AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन को याद दिलाया मीडिया संवाद में बीमा योजना लागू कर प्रमाण पत्र बांटने की बात. बताते चलें कि भाजपा+झामुमो गठबंधन के दौरान अपने पिछले कार्यकाल में सीएम रहते हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी प्रमंडलों में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित कर पत्रकारों को न सिर्फ बीमा दिया था बल्कि पत्रकारों की समस्याओं को भी करीब से जाना था.

राष्ट्रीय महासचिव द्वारा किया गया ट्वीट

इसे भी पढ़ें : AISMJWA के नेतृत्व में सिटी एसपी से मिला दिवंगत पत्रकार बिनोद दास का परिवार, एसपी ने थाना प्रभारी को दिया कार्रवाई का निर्देश

इस मीडिया संवाद कार्यक्रम को लेकर आज भी पत्रकारों के बीच चर्चा होती है कि हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक कदम उठाएं थे. यह सुझाव हेमंत सोरेन को ऐसोसिएशन के बैनर तले रांची आवासीय कार्यालय पहुंचकर प्रीतम भाटिया ने ही दिया था. उस समय ऐसोसिएशन के पदाधिकारी पत्रकार गौतम ओझा और संजीव द्विवेदी भी साथ थे. आज हालात बदल गए हैं राज्य में पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू तो हुई लेकिन केवल फाईलों में दबी रह गई है. एसोसिएशन‌ ने सत्ता और विपक्ष के विधायकों से विधानसभा में मांग तो जरूर उठवा दी. लेकिन सरकारी मशीनरी की सुस्ती ने पत्रकारों के लिए लागू हो चुकी “सुरक्षा सम्मान योजना” को धरातल पर अब तक नहीं उतारा.

इसे भी पढ़ें : http://AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व आयुक्त घायल पत्रकार से मिले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *