जमशेदपुर : हाथियों के हमले में मारे गए धालभूमगढ़ के ग्रामीणों के परिजनों को दिया गया 3.75 रुपये का मुआवजा

Jamshedpur :- पिछले दिनों हाथियों के हमले में मारे गए धालभूमगढ़ प्रखंड के दो किसानों के परिवारों को वन विभाग की ओर से 3.75 लाख का मुआवजा दिया गया.

इसे भी पढ़े :-

जमशेदपुर : करंट लगने से हुई पांच हाथियों की मौत

इस मौके पर बाहरगोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के पटल पर हाथी हमले के प्रभावितों को मुआवजा राशि बढ़ाने और मृतकों के आश्रितों को दस लाख का मुआवजा देने की मांग उठायी है. उन्होने भरोसा जताया है कि जल्द ही सरकार इस प्रस्ताव पर विचार करेगी. उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र हाथियों के प्रभाव वाला क्षेत्र है. उनकी पहल पर मृतकों के आश्रितों को शुरू में 25- 25 हजार का मुआवजा दिलाया गया था. उन्हीं की पहल पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाकी का मुआवजा दिया गया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है. इस मौके पर कई झामुमो नेता भी मौजूद रहे.

http://जमशेदपुर : करंट लगने से हुई पांच हाथियों की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत