सरायकेला:- पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगामी मुहर्रम पर्व 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जिले में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने की बात कही।
गंभीर मामलों पर कड़ा रुख:
महिला सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए महोदया ने महिलाओं से संबंधित अपराधों और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों की संवेदनशीलता से जांच करने और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आदेश दिया। इसके अलावा, नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
बैठक के समापन पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकार अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारियों को इन महत्वपूर्ण बिंदुओं का अक्षरसः और सख्ती से अनुपालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।








