Death in road accident rises to five: ईचागढ़ बड़ा चुनचुडीया मोड़ सडक़ हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, शवों के पहुंचते गांव में पसरा मातम

सरायकेला: जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा चुनचुडीया मोड़ के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम को भीषण सड़क दुघर्टना में 10 वर्षीय पुनम कुमारी की मौत के बाद शुक्रवार को मृतकों कि संख्या बढ़कर 5 हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के मां  बिमला देवी, 12 वर्षीय बेटा  हलधर और 16 वर्षीय बेटी दिपाली सामिल है, जबकि घायल पिता कमला कांत प्रामाणिक  सिंहपुर नर्सिंग होम मुरी में  इलाजरत है.

इसे भी पढ़ें :-

वहीं 35 वर्षीय अलका देवी  की भी मौत हो गई। मालूम हो कि ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के  बड़ा चुनचुड़ीया में एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से डुमरा गांव के  सवारी ऑटो में सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था। 6 गंभीर रूप से हुए घायलों को वेहतर इलाज हेतु सिंहपुर नर्सिंग होम से रांची रिम्स भेज दिया गया। जहां शुक्रवार को फीर से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। पोस्टमार्टम के बाद 4 लाशों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पुरे गांव में सन्नाटा पसर गया  है।

इसे भी पढ़ें :- सरायकेला: प्रतीक्षारत 2012 बैच के 7 सब-इंस्पेक्टरों हुआ पदस्थापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *