चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से मिला नए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष

चाईबासा : सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड अंतर्गत पंडाबीर के लादुराटोला में विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इसका उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। 

इसे भी पढ़े :-

चाईबासा : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा बीडीओ सीओ व कर्मियों के रहने के आवास निर्माण को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने किया भूमि पूजन

इससे टोला में फिर से बिजली बहाल हो गई। टोला में फिर से बिजली की रोशनी से जगमगाते देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चूंकि इस टोला के लोग विगत एक माह से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण अंधेरे में रहने को विवश थे। ग्रामीणों ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की गुहार विधायक जी से लगाई थी। विधायक जी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया था।

 

विभागीय पदाधिकारियों ने देरी किए बिना खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलते हुए 25 केवीए का नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कर दिए। विधायक जी के प्रयास से फिर गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो उठा। ग्रामीणों ने धन्यवाद देते हुए विधायक जी के प्रति आभार प्रकट किया। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काट कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।

 

 

मौके पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष सूरज बोयपाई, ग्रामीण मुंडा बुधन सिंह बोयपाई, ग्राम विकास समिति पांडावीर के अध्यक्ष विजय सिंह बोयपाई, अलप्रेम बोयपाई, पप्पू बोयपाई, अर्जुन तांती, सिकंदर, राजू, मोहन सिंह, मनोज, सरोज, जयंती बोयपाई, सोनामुन्नी, प्रीति, मनीषा, हीरा मोती, सावित्री, जयंती, संगीता, पालो, पार्वती समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

http://चाईबासा : झींकपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में करीब 5 करोड़ 42 लाख की लागत से बनेगा बीडीओ सीओ व कर्मियों के रहने के आवास निर्माण को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान