Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Durga Utsav Women Power: कल्पनापुरी में महिलाओं की अगुवाई में भव्य दुर्गा उत्सव का आयोजन, बच्चों के नाट्य मंचन और महिलाओं के डांडिया से गूंजा पूजा पंडाल
Adityapur

Durga Utsav Women Power: कल्पनापुरी में महिलाओं की अगुवाई में भव्य दुर्गा उत्सव का आयोजन, बच्चों के नाट्य मंचन और महिलाओं के डांडिया से गूंजा पूजा पंडाल

By The News24 Live02/10/2025Updated:06/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251001 WA0031 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Aditypur : Durga Utsav Women Power: कल्पनापुरी कॉलोनी की महिलाएँ लगातार दूसरे साल दुर्गा उत्सव को भव्य तरीके से मना रही हैं। इस बार भी पूजा कमेटी का गठन पूरी तरह से महिलाओं की अगुवाई में हुआ है। पंडाल का निर्माण, प्रतिमा की स्थापना, विद्युत सजावट, पूजन सामग्री से लेकर महाभोग वितरण तक सभी कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं ने स्वयं निभाई है।

ये भी पढ़े: आदित्यपुर के कल्पनापुरी में “केदारनाथ मंदिर” की छटा बिखेर रहा गणेश पूजा पंडाल, भक्तों की उमड़ रही भीड़

महाषष्ठी के दिन पूजा पंडाल का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूजा समिति की सक्रिय सदस्य प्रियंका मंडल ने जानकारी दी कि महाअष्टमी के दिन कॉलोनी के बच्चों ने “द्रौपदी चीर हरण” पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

IMG 20251001 WA0031

पूजा उत्सव के दौरान बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को अपने रंगों से जीवंत किया। वहीं महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर पंडाल की रौनक बढ़ाई। इसके साथ ही सुमित व उनकी टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विजयादशमी पर भी विशेष अनुष्ठानों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खास तौर पर विजयादशमी के दिन “सिंदूर खेला” का आयोजन होगा, जिसके बाद माँ दुर्गा को विदाई दी जाएगी।कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह पहल समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करती है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों व युवाओं को भारतीय परंपरा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।

पूजा को सफल बनाने में कॉलोनी की कई महिलाओं और पुरुषों ने सक्रिय योगदान दिया है। इनमें पिंकी सिंह, किरण सिंह, वंदना तिवारी, पल्लवी सिंह, रूपा झा, बबिता झा, सुमन सिंह, राजकुमार सिंह, एन.के. दास सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।

http://Adityapur Dandiya Night: डांडिया- गरबा नाइट पर थिरकी “फैट टू फिट” लेडिज फिटनेस सेंटर की महिलाएं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news #Adityapur आदित्यपुर adityapur Dandiya Garba Kalpanapuri Durga Puja Celebration 2025 Durga Utsav Women Power Sindoor Khela Celebration कल्पनापुरी दुर्गा पूजा चित्रांकन प्रतियोगिता दुर्गा पूजा बच्चों का नाट्य मंचन भव्य पूजा पंडाल महिलाओं की पूजा कमेटी सांस्कृतिक कार्यक्रम दुर्गा उत्सव
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d