Gamhariya: अखिल झारखंड श्रमिक संघ के टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स यूनियन का चुनाव सम्पन्न, रामचंद्र सहीस बने अध्यक्ष VIDEO

गम्हरिया: अखिल झारखंड श्रमिक संघ( टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लि.)का चुनाव सर्वसम्मति से छोटा गम्हरिया स्थित-शहनाई भवन में संपन्न हुआ,इसमें सर्वसम्मति से झारखंड के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस को अध्यक्ष और संघ के पूर्व महासचिव दिल मोहन महतो को पुनः महासचिव चुना गया.

रामचंद्र सहिस, अध्यक्ष, यूनियन
इस मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मंत्री सह आजसू प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि यूनियन मजदूर हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों ने एकता का परिचय देते हुए यूनियन का गठन किया है और अब मजदूरों को उनका हक और अधिकार प्राप्त होगा। कमेटी में अध्यक्ष महासचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सरोज कुमार और प्रो रविशंकर मौर्या, वरीय उपाध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू ,  उपाध्यक्ष :मिथुन प्रमाणिक , राजेश प्रधान ,निरंजन प्रसाद और एचएन झा ,सचिव: दलबीर सिंह बग्गा , इंद्रपाल यादव ,कार्तिक दास, लाल बहादुर सिंह,धर्मेंद्र पांडे , संगठन सचिव :संतोष  प्रसाद और मधुसूदन मंडल, कोषाध्यक्ष: लखींद्र प्रधान, सह कोषाध्यक्ष करण पाल और गिरिधर दास को चुना गया इसके अलावा 12 सदस्यों को कार्यकारिणी  सदस्य के रूप मे शामिल किया गया है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव  सतीश कुमार सिन्हा के अलावे केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, केंद्रीय सचिव प्रो रवि शंकर मौर्य, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष पंकज कुमार ,सचिव करण पाल, सचिव दिनेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे,भीम प्रधान , प्रेम सिंह, रघुनाथ सिंह सरदार, बिट्टू पाल, बृहस्पति सहिस ,गौरव दस,बदल महतो,बड़कू महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *