Elephant Attack in Chandil: जंगली हाथी का तांडव, लेटेमदा में ग्रामीण की कुचलकर दर्दनाक मौत

Chandil (चांडिल) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना कुकड़ू प्रखंड के लेटेमदा ग्राम पंचायत की है, जहां बीती रात एक जंगली हाथी ने हमला कर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

हाथी की चपेट में आने से हुई मौतवन विभाग के प्रति आक्रोश

मृतक की पहचान लेटेमदा निवासी गौरंग महतो (उर्फ बुका महतो) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गौरंग महतो रात के समय हाथी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ वन विभाग के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो को दी। श्रीमती महतो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन चांडिल के रेंजर और फॉरेस्टर से बात की।

वन विभाग को निर्देश

उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिया कि सरकारी नियमों के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उपाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर रख रही नजर

उन्होंने विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। फिलहाल, वन विभाग की टीम इलाके में हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

http://चाईबासा: घायल शिशु हाथी ने दम तोड़ा, सरडीहा जंगल से एक और बच्चा मिला; वन विभाग अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *