Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - नक्सलियों के बंद के दौरान रेलवे ट्रैक पर हुआ विस्फोट, एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल
Chaibasa

नक्सलियों के बंद के दौरान रेलवे ट्रैक पर हुआ विस्फोट, एक रेलकर्मी की मौत दूसरा घायल

निरीक्षक ने आदेश जारी कर सभी तरह के मूवमेंट पर लगाई रोक
By The News24 Live03/08/2025Updated:03/08/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250803 155652
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa ( चाईबासा) : दक्षिण-पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र बिमलगढ़ रेलखंड में रविवार की सुबह नक्सली विस्फोट में एक रेलकर्मी आने से उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

IMG 20250803 WA0012

नक्सलियों ने रेल लाइन को विस्फोट कर पहुंचाया नुकसान, रेल खंड पर आवागमन बाधित

बता दें कि नक्सलियों ने नक्सली बंद का आह्वान किया था. दो रेलकर्मी एतवा ओराम (58) और बुधराम मुंडा पटरी पर अपनी सामान्य दिनों की तरह पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा रेल लाइन पर बिछाए गए लैंडमाइंस विस्फोट की चपेट में आ गया. आइईडी बम के चपेट में आ गए और बम तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया.

IMG 20250803 WA0013
घायल रेलकर्मी को अस्पताल ले जाते हुए रेलकर्मी

एक रेलकर्मी की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

विस्फोट की घटना के बाद दोनों घायल रेलकर्मियों को गंभीर अवस्था में ओड़िसा स्थित बंडामुंडा रेलवे अस्पताल लाया गया. रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू की लेकिन एतवा ओराम की मौत हो गई. डॉक्टरों ने एतवा ओराम को मृत घोषित कर दिया. वहीं बुधराम को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया है.

नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर रात को लगा दिया था बैनर

नक्सलियों ने नक्सली बंद का आह्वान करने के बाद रात 12 बजे के बाद ही लाल बैनर लगाकर अपनी मौजूदगी साबित कर दी थी. रविवार की सुबह एक और विस्फोट कर पटरी उड़ा दी थी. इसके बावजूद आरपीएफ ने ट्रैक की समुचित जांच किए बिना कर्मियों को पेट्रोलिंग पर भेज दिया.

रेलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने इसे गंभीर घटना में बड़ी चूक बताते हुए रेलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

IMG 20250803 WA0014

निरीक्षक ने सभी मूवमेंट पर लगाया रोक

वही इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल दक्षिणी पूर्वी रेलवे के निरीक्षक (नियंत्रण कक्ष) ने खबर की पुष्टि करते हुए बिमलगढ़ किरीबुरू के सभी मूवमेंट को तत्काल रोक लगा दी है.

http://चक्रधरपुर रेल मंडल के बिसरा रेलवे स्टेशन में लोगों ने किया रेल चक्का जाम, हावड़ा-मुम्बई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन घण्टों से है ठप, रूट बदला गया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#naxal area #naxal news #naxali #orissa chaibasa chaibasa news Explosion on railway track during Naxalite strike one railway worker killed and another injured west singhbhum ओडिसा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

LATEST UPDATE

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

12/12/2025

कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

12/12/2025

नेपाल के बौद्ध मठों में ले जाए जा रहे झारखंड के 27 आदिवासी बच्चे; चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया

12/12/2025

जमशेदपुर सहित कई शहरों में BSNL की स्थिति बेहद खराब, उपभोक्ता परेशान

12/12/2025

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

12/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d