Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur Blood donation in memory of Praveen Singh: प्रवीण सिंह की समृति में 818 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व सीएम रघुवर दास, विधायक मंगल कालिंदी व दशरथ गागराई पहुंचे
Adityapur

Adityapur Blood donation in memory of Praveen Singh: प्रवीण सिंह की समृति में 818 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व सीएम रघुवर दास, विधायक मंगल कालिंदी व दशरथ गागराई पहुंचे

By The News24 Live03/08/2025Updated:03/08/2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250803 183251
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रक्तदान मेला में बारिश के बीच पहुँचे रक्तदाता, लॉटरी के जरिए 20 रक्तदाता हुए पुरस्कृत

आदित्यपुर : स्व. प्रवीण सिंह की समृति पर आदित्यपुर के मां भगवती एनक्लेव कम्यूनिटी हॉल में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में कुल 818 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में 1000 यूनिट का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बारिश ने अंत समय में खलल डाल दिया.

ये भी पढ़ें:- Adityapur Praveen Singh Smriti Blood Donation: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था द्वारा 4 अगस्त “फ्रेंडशिप डे” पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन

img 20250803 wa00372985826681821924253
img 20250803 wa00352483218542374444454
गुब्बारा उड़ाकर उद्घाटन करते रघुवर दास एवं सम्मानित करते अरविंद सिंह

रक्तदान मेला में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व सीएम सह  पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मौजूद थे. इसके अलावा विधायक दशरथ गागराई, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई आदि मौजूद थे. मुख्य अतिथि रघुवर दास ने शिविर का उद्घाटन फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर किया. इसके बाद उन्होंने शिविर का अवलोकन भी किया.

img 20250803 1522486599387979847724255
दिवंगत प्रवीण सिंह को श्रद्धांजलि देते खरसावां विधायक दशरथ गागराई ,अरविंद सिंह एवं अंकुर सिंह
img 20250803 wa00334931671251187251050

सेवा हमारी संस्कृति में है- रघुवर दास


पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति में सेवा होती आ रही है. स्व. प्रवीण सिंह ने गरीबों, वंचितों और शोषितों की सेवा की थी इस कारण से आज उन्हें याद किया जा  रहा है. आज उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. रघुवर दास ने कहा कि रक्तदान एक यज्ञ से कम नहीं है. समाज, राज्य और देशहित में काम करने से ही लोग अमर होते हैं. समाज और राज्य में अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ करने की जरूरत है ताकि लोग उन्हें याद करते रहें. स्व. प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह के बारे में रघुवर दास ने कहा कि उन्हें पिता का संस्कार मिला है. यही संस्कार आम लोगों को भी अपने बच्चों को देना चाहिए. उन्होंने संस्था के लोगों से अपील की कि वे नशा के क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने का काम करें ताकि स्वस्थ समाज बनाया जा सकता है.

img 20250803 wa00361281167997189314051
मंचासीन रघुवर दास एवं अरविंद सिंह
img 20250803 wa00342563608099245636820
कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह

रक्तदान सबसे बड़ा दान है : अरविंद सिंह

प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. कोरोनाकाल में लोग रक्त और ईलाज के अभाव में तड़प रहे थे. तब मेरे छोटे भाई प्रवीण की भी मृत्यु हो गई थी. उसी घड़ी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन पिछले पांच सालों से किया जा रहा है ताकि किसी की रक्त के अभाव में मृत्यु नहीं हो. ईचागढ़ के लोगों में आज भी जागरुकता की कमी है. रक्तदान से गरीबों को राहत मिलती है जो आर्थिक तंगी के अभाव में रक्त नहीं खरीद पाते हैं.

img 20250803 wa00094683659787164353944
सम्मानित हुए डॉक्टर

नर्स और डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

मेगा रक्तदान शिविर में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों और नर्स को सम्मानित भी किया गया. इसमें डॉ. फतेह बहादुर सिंह, डॉ. प्रीति पांडेय, नर्स रेणुका महतो, रेणुका सिंह, नूतन कुमनारी, नीलम कुमारी आदि शामिल हैं. सभी को मुख्य अतिथि रघुवर दास की ओर से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया.

अंतिम समय पर बारिश ने डाला खलल

मेगा रक्तदान शिविर में लोग बड़ी संख्या में उमड़ रहे थे, लेकिन अंतिम समय 3 बजे के बाद बारिश शुरू होने से इसमें व्यवधान उत्पन्न हो गया. फिर भी 818 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

img 20250803 1631343828806428068355842
लॉटरी निकालते विधायक दशरथ गागराई


रक्तदान मेला में ये थे मौजूद


शिविर में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह सेवा संस्था की ओर से नवीन सिंह, विनायक सिंह, अंकुर सिंह, जय सिंह, यश सिंह, हर्ष सिंह, पार्थ सिंह, विनय कुमार सिंह के अलावा समाजसेवी एके श्रीवास्तव, ऋषि मिश्रा, छविरंजन महतो, शिक्षाविद रविंद्रनाथ चौबे, चंदन सिंह, मनोज सिंह, भगवान सिंह, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, समाजसेवी विरेंद्र सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, शंभू सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, आनंद बिहारी दुबे, विजय खां, सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरूचरण सिंह बिल्ला, शशि आचार्य, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद परितोष सिंह, सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, शारदा देवी,  प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, पार्षद डॉ. कविता परमार, कन्हैया सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#saraikela-kharswan #आदित्यपुर सरायकेला adityapur adityapur news Adivasi blood donation camp jharkhand saraikela news
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d