नोवामुंडी टाटा स्टील प्लांट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Chaibasa :- नोवामुंडी टाटा स्टील आयरन माइंस स्थित जिगिंग प्लांट में सुबह लगभग 10 बजे वेल्डिंग करने के दौरान आग लग गई. आग लगते ही चारो तरफ अफरा तफरी मच गई. प्लांट के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग कों सुचना दी और आग बुझाने में जुट गए. इससे पहले की आग फैलती कर्मचारियों ने फायर हाइड्रेंट सिस्टम के द्वारा आग को तुरंत बुझा दिया गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

टाटा स्टील प्रबंधन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि आग मामूली थी, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है, एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में टाटा स्टील अपने सभी लोकेशन्स में सुरक्षित ऑपरेशन और हितधारकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *