GAMHARIA SAHIYA STRIKE:  हड़ताल पर डटी सहियाओ से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आंदोलन का दिया समर्थन

गम्हरिया: झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले बीते 23 जनवरी से आंदोलनरत  सहियाओं को आजसू पार्टी का समर्थन मिला है।  सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सहियाओं से मिलने झारखंड के पूर्व मंत्री सह आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र सहिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे।
उन्होंनो सहियाओं की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत  सरकार के द्वारा चुनाव के समय किये गए वादे को पूरा करते हुए सहियाओं की मांगें मान लेनी चाहिए। उन्होंने अपने स्तर से झारखंड सरकार को पत्र लिखकर सहिया दीदी के मांगो को अगली कैबिनेट में चर्चा के लिए मांग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहियाओं ने एक मांग पत्र पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को सौंपा। श्री सहिस ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रमिला कुमारी से मिलकर सहियाओं की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। प्रभारी ने स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के ठहरने के लिए रूम उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव सह पूर्वी सिंहभूम प्रभारी प्रो रवि शंकर मौर्या, आजसू एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, स्थानीय समाजसेवी सह पूर्व पार्षद सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *