Gamharia: आरडी रबर के कंपनी घायल मजदूर से टीएमएच मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, आर्थिक सहयोग कर मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

Adityapur:गम्हरिया टीचर ट्रेंनिंग मोड़ के पास स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में काम के दौरान शुक्रवार को हाथ काटने से घायल हुए मजदूर बाजल टुडू का हाल-चाल जाने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह टीएमएच अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
टीएमएच अस्पताल में घायल मजदूर से मिलते अरविंद सिंह

टीएमएच अस्पताल में इलाजरत मजदूर बाजल टुडू का हाल-चाल जाने के बाद पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने आश्वासन दिया कि उचित हक और मुआवजा दिलवाएंगे। पूर्व विधायक ने परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद कंपनी प्रबंधन का रवैया काफी निंदनीय रहा है। कंपनी प्रबंधन मजदूरों को सुविधा प्रदान नहीं कर रही है। पीएफ ,ईएसआई जैसे मूलभूत सुविधाएं भी मजदूरों को उपलब्ध नहीं है जो गंभीर मामला है। इन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारी तक मामला पहुंचा जाएगा और घायल मजदूर को हर हाल में न्याय मिलेगा। मौके पर कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल रहे। जिनमें मुख्य रूप से बसंत कुमार ,अजय शर्मा, मनबोध शर्मा आदि शामिल थे।