Gamhariya: इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी ने गम्हरिया थाना में दिया योगदान, आदित्यपुर में शून्य अपराध के लिए आज भी लोग करते हैं याद है

गम्हरिया: सुषमा कुमारी ने शुक्रवार को गम्हरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक के पद पर योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के साथ अपराधिक घटनाओं को रोकना प्राथमिकता में शामिल है.
2 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए सुषमा कुमारी को गम्हरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। मौके पर थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि आदित्यपुर और ट्रैफिक थाना प्रभारी के तौर पर कार्य करने के दौरान ये गम्हरिया थाना क्षेत्र के भौगोलिक और आपराधिक पृष्ठभूमि से भलीभांति अवगत हैं ।लिहाजा इन्हें कार्य करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
आदित्यपुर में शून्य अपराध के लिए आज भी प्रसिद्ध
नवंबर 2019 में आदित्यपुर थाना में  प्रभारी सह निरीक्षक के पद पर योगदान देते हुए महज 8 महीने में ही अपराधिक घटनाओं को रोकने, चोरी ,मोबाइल छीनतई जैसे मामलों पर अंकुश लगाने। ब्राउन शुगर गोरखधंधे की सरगना डॉली प्रवीण को गिरफ्तार करने जैसे कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के चलते आज भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र की जनता सुषमा कुमारी को याद करती है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *