Gamharia Police Action: नशाखोरी के विरुद्ध जिला पुलिस को सफलता ,गम्हरिया थाना क्षेत्र संचालित अवैध शराब मिनी फैक्ट्री में छापा, भारी मात्रा में शराब- निर्माण सामग्री बरामद

Saraikela:सरायकेला ज़िले में विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में मादक पदार्थों एवं नशाखोरी के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर में छापामारी कर 436 लीटर अवैध नकली अंग्रेजी शराब एवं 200 लीटर स्प्रिट बरामद किया है ।

ये भी पढ़े:- Adityapur :अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, धंधेबाज भी गिरफ्तार

इसके अलावा विभिन्न ब्रांड के बोतल तथा उसका ढक्कन एवं चिपकने वाला स्टीकर रोल बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध नशाखोरी एवं मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें जिला पुलिस को उपलब्धि भी मिल रही है ।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर में छापामारी की गई छापामारी के दौरान 436 लीटर अवैध नकली अंग्रेजी शराब के अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त कई प्रकार के सामग्री बरामद हुआ है ।जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है ।साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने अपना नाम गोविंद कैवत एवं असित कैवत बताया है, दोनों कमलपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापामारी किया गया था जिसमें थाना प्रभारी राजू, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष सरदार, ललन रविदास, अभय कुमार, रामाशीष शुक्ला, अरुण कुमार महतो एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

बरामद सामान:-


51 कार्टुन में कुल 436 लीटर अवैध नकली अंग्रेजी शराब,करीब- 200 लीटर स्प्रीट ,एक बोरा एवं आठ पॉलिथीन मे भरा हुआ विभिन्न ब्रांड के शराब बोतल का ढक्कन , चिपकाने वाला विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब का स्टिकर- 09 रॉल,बोतल के ढ़क्कन के उपर चिपकाने वाला 03 रॉल स्टीकर, जिस पर झारखण्ड सरकार का लोगो एवं क्युआरकोड बना हुआ , 1400 खाली प्लास्टिक बोतल , ब्लू एवं दो सफेद रंग का तीन सौ लीटर वाला सिन्टेक्स , प्लास्टिक का खाली ड्रम।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय