Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - East Singhbhum - घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 : 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ मतदान
East Singhbhum

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 : 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ मतदान

By The News24 Live11/11/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251111 213057
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

जमशेदपुर/घाटशिला संवाददाता। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 का मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के सफल समापन के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में प्रेस वार्ता की। इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्री सुनील चन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज, कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला उप निर्वाचन में कुल 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम प्रतिशत की घोषणा बाद में की जाएगी।
मतदान प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।
कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ऑब्जर्वर एवं सेक्टर पदाधिकारियों की सघन निगरानी रही।

मतदान के दौरान कुछ मशीनें बदली गईं

मॉक पोल के दौरान 2 बीयू, 1 सीयू और 4 वीवीपैट मशीनें बदली गईं।
वहीं वास्तविक मतदान के दौरान 1 बीयू, 1 सीयू एवं 5 वीवीपैट मशीनें प्रतिस्थापित की गईं। जिला प्रशासन ने बताया कि इससे मतदान प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

297 मतदान दलों ने जमा की ईवीएम, तीन दल कल लौटेंगे

मतदान के उपरांत 297 मतदान दलों ने अपने ईवीएम को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर में जमा कराया, जबकि 3 मतदान दल भौगोलिक कारणों से 12 नवंबर 2025 को ईवीएम जमा करेंगे।

दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

इस उप निर्वाचन में 31 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का उपयोग किया। दिव्यांग मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 93.63% तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का मतदान प्रतिशत 90.62% दर्ज किया गया —
जो लोकतंत्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

आचार संहिता उल्लंघन पर दर्ज हुई दो एफआईआर

मतदान दिवस के दौरान सोशल मीडिया पर अवैधानिक पोस्ट से जुड़ी 1 एफआईआर तथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित 1 एफआईआर दर्ज की गई है।

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सभी मतदाताओं व कर्मियों को दिया धन्यवाद

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि घाटशिला उप निर्वाचन का शांतिपूर्ण संचालन मतदाताओं, मतदानकर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया और निर्वाचन अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। उन्होंने कहा — “मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाया है। पारदर्शी मतदान कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।”

मतदान उपरांत ईवीएम की सुरक्षा और स्ट्रॉन्ग रूम की सीलिंग निर्वाचन आयोग के तय प्रोटोकॉल के तहत अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में की जाएगी।

http://घाटशिला उपचुनाव 2025 : मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी सख्त हिदायत — “मतदान दिवस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
Ghatsila News jamshedpur news ईवीएम उप निर्वाचन 2025 कर्ण सत्यार्थी घाटशिला चुनाव झारखंड चुनाव झारखंड विधानसभा निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

LATEST UPDATE

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

12/12/2025

कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

12/12/2025

नेपाल के बौद्ध मठों में ले जाए जा रहे झारखंड के 27 आदिवासी बच्चे; चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया

12/12/2025

जमशेदपुर सहित कई शहरों में BSNL की स्थिति बेहद खराब, उपभोक्ता परेशान

12/12/2025

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

12/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d