Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार मालगाड़ी आपस में टकराई
Adityapur

आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार मालगाड़ी आपस में टकराई

ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी से हुआ हादसा, जांच में जुटे रेलवे अधिकारी
By The News24 Live12/11/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
आदित्यपुर में बेपटरी हुई रेल मालगाड़ी
आदित्यपुर में बेपटरी हुई रेल मालगाड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

◆ आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा रेल हादसा टल गया

आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां। बुधवार सुबह आदित्यपुर रेलवे यार्ड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और जोरदार धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।

Adityapur Accident Death: सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौत, ट्रेलर चालक फरार

हादसे के वक्त यार्ड में कई मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही टक्कर की आवाज हुई, मजदूर घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गनीमत रही कि सभी समय रहते दूर हट गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त मालगाड़ी बिना इंजन के ढलान पर लुढ़क रही थी। प्रारंभिक अनुमान है कि ब्रेक फेल या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई।

आदित्यपुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी
आदित्यपुर में मालगाड़ी हुई बेपटरी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, सुरक्षा बल और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि लाइन को जल्द बहाल किया जा सके। रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी दोनों पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

आदित्यपुर में बेपटरी हुई रेल मालगाड़ी
आदित्यपुर में बेपटरी हुई रेल मालगाड़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि यार्ड क्षेत्र में मालगाड़ियों की आवाजाही लगातार रहती है, इसलिए सुरक्षा उपायों को और सख्त किए जाने की जरूरत है। फिलहाल रेलवे ने राहत एवं मरम्मत कार्य तेज कर दिया है और हादसे से जुड़ी हर पहलू की जांच जारी है।

http://स्टील एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को छोड़ने को लेकर यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
Adityapur railway yard Adityapur train accident goods train collision Jharkhand railway accident train brake fail news आदित्यपुर रेल हादसा ब्रेक फेल ट्रेन हादसा मालगाड़ी टक्कर रेलवे यार्ड झारखंड सरायकेला रेल घटना
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

LATEST UPDATE

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

12/12/2025

कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

12/12/2025

नेपाल के बौद्ध मठों में ले जाए जा रहे झारखंड के 27 आदिवासी बच्चे; चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया

12/12/2025

जमशेदपुर सहित कई शहरों में BSNL की स्थिति बेहद खराब, उपभोक्ता परेशान

12/12/2025

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

12/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d