गुमला : सहायक शिक्षक ने पत्नी को टांगी से काट डाला

रास्ते के विवाद की आड़ में पति ने ग्रामीणों के साथ पत्नी पर किया हमला

Gumla : घाघरा थाना की कुहीपाठ पंचायत के खंभा गांव में शनिवार रात रास्ते के विवाद को लेकर 40 वर्षीया महिला संपत्ति उरांव की टांगी से काट कर हत्या कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग : पिता और भाई ने छह लाख में सुपारी देकर करायी कोचिंग संचालक पुत्र-बहू की हत्या, शव जलाया

वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की मां समिया उरांव को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घाघरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, मृतका के पिता पुनई उरांव ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद ललितेश ने ग्रामीणों के साथ मिल कर इस हत्या को अंजाम दिया है. वह पेशे से सहायक शिक्षक है और पांच साल पहले ही अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ चुका है. संपत्ति उरांव अपने दो बच्चों रामचंद्र उरांव और सलामी के साथ मायके में रहती थी. उसने अपनी जीविका और अपने बच्चों की परवरिश के लिए पति के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर रखा है. इसी वजह से ललितेश पत्नी की हत्या की फिराक में था. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी सहायक शिक्षक फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : http://गुमला पुलिस ने नशा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो अफीम किया बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत