Adityapur: वार्ड 22 में ऐतिहासिक शुरुआत: हर घर जल-नल कनेक्शन का काम शुरू, पार्षद अंजू सिंह और बबुआ सिंह के प्रयासों से दूर होगी पेयजल समस्या, कॉलोनी निवासियों में खुशी की लहर

वार्ड 22 जल नल योजना

आदित्यपुर: वार्ड 22 के निवासियों के लिए आज का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया। पिछले 5 वर्षों से लंबित पड़े ‘हर घर जल-नल योजना’ के तहत कनेक्शन देने के कार्य का आज आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो गया। इस ऐतिहासिक शुरुआत से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद जगी है।

​यह सफलता वार्ड अंजू सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह के निरंतर और अथक प्रयासों का परिणाम है। वार्ड पार्षद द्वारा नगर निकाय की बोर्ड बैठक में इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और लगातार पत्राचार करने के बाद आखिरकार जिंदल कंपनी ने इस पर संज्ञान लिया। गौरतलब है कि 5 साल पहले इस योजना के तहत केवल 5% काम होकर रुक गया था, जबकि अन्य वार्डों में 50 से 70% तक कार्य पूरा हो चुका था। जिंदल कंपनी के अनुसार, संभावित नवंबर माह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिसके मद्देनजर अब युद्ध स्तर पर कनेक्शन का काम शुरू किया गया है।

आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती अंजू सिंह, श्री संजीव कुमार सिंह (बबुआ सिंह) और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में इस जनहित कार्य का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर श्री बबुआ सिंह ने वार्ड वासियों से अपील की कि वे इस निशुल्क (फ्री ऑफ कॉस्ट) कनेक्शन का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द अपनी होल्डिंग टैक्स की फोटोकॉपी और आवश्यक पहचान पत्र (आधार कार्ड) की छायाप्रति जिंदल के संबंधित कर्मचारियों के पास जमा कराएं, ताकि कोई भी घर इस सुविधा से वंचित न रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *