चक्रधरपुर के जोड़ो गांव में दिनदहाड़े भीषण डकैती, 5 लाख के जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ो गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई भीषण डकैती की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बेखौफ डकैतों ने चार पहिया वाहन से गांव में प्रवेश कर राजेश प्रधान के घर को निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

बड़ाजामदा डकैती कांड में बड़ा खुलासा: हथियार व कारतूस सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डकैतों ने घर का मुख्य दरवाजा और अलमीरा तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात तथा 85 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि पूरी वारदात महज 8 से 10 मिनट के भीतर अंजाम दी गई, जिसके बाद बदमाश चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए।

घटना के समय घर के बुजुर्ग सदस्य बाहर बैठे हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से पहुंचे 5 से 6 डकैतों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

डकैती की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। वहीं चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दिनदहाड़े इस तरह की डकैती की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

http://बड़ाजामदा डकैती कांड का खुलासा: मास्टरमाइंड समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप