ईचागढ़: पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त

सरायकेला : जिले के ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ठाकुर ने बारदाडीह गांव से अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर को जब्त किया हैं दोनों ट्रैक्टर द्वारा प्रतिदिन के तरह सुवर्णरेखा नदी घाट से अवैध बालू लोड कर लाया जा रहा था तभी यह करवाई की गई गौरतलब है कि बालू माफियाओ द्वारा यहाँ प्रतिदिन अवैध बालू उठाव कर ऊंची दामों पर बालू बेचा जाता है जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपया राजस्व नुकसान हो रहा है।आज हुए इस कारवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *