आदित्यपुर: जगन्नाथ गोप की हत्या के विरोध में थाना घेराव, परिजनों ने मांगा मुआवजा और न्याय, पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया ​

आदित्यपुर पुलिस

​आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बोलायडीह शीतला मंदिर के समीप जगन्नाथ गोप उर्फ ‘काड़ा’ की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को विरोधी हुआ।

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय बस्तीवासियों ने आदित्यपुर थाने में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।

​परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने और दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उल्टा पीड़ित परिवार को ही धमका रही है। मृतक के आश्रितों ने मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जगन्नाथ के दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए।

​फोन कर बुलाया, फिर किया जानलेवा हमला
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने जगन्नाथ गोप को फोन कर घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद घात लगाए अपराधियों ने पहले हथौड़े और तलवार से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो लोहे की रॉड से मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

​चार हिरासत में, एक अब भी फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि 1 मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों द्वारा हिरासत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला एसडीपीओ तुरंत आदित्यपुर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। एसडीपीओ ने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल

Adityapur Development: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल: झारखंड के ₹2500 करोड़ की विकास राशि की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले मेयर संजय सरदार, सौंपा विशेष मांग पत्र, आदित्यपुर ‘इंडस्ट्रियल स्मार्ट अर्बन ग्रोथ मॉडल’ सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म हब बनाने का रखा प्रस्ताव