Gua Crime News: कारो नदी में पत्थर से बांधकर कबाड़ी व्यवसायी की हत्या, शव मिलने से गुवा में सनसनी

कारो नदी

गुवा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कारो नदी से एक कबाड़ी व्यवसायी का शव बरामद हुआ। शव को बड़े पत्थर से बांधकर नदी में डुबो दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच तेज कर दी है।

गुवा में पिता का सर्वोच्च बलिदान: दो बेटों की जान बचाते-बचाते कारो नदी में डूबे दामु हेंब्रम, पूरे क्षेत्र में शोक

कारो नदी

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कुर्मान शेख (करीब 39 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का रहने वाला था और गुवा बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का व्यवसाय करता था। वह गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग में किराये के मकान में अपने साथी अल्ताफ शेख के साथ रह रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपने घर मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था। वहीं, स्थानीय लोगों ने कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब आठ बजे तक इलाके में देखा था। इसके बाद रविवार सुबह कारो नदी किनारे उसका शव मिला।

प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने किसी भारी वस्तु या पत्थर से कुर्मान शेख के सिर पर हमला कर उसकी हत्या की। इसके बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बड़े पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की गतिविधियों, आपसी विवाद, लूटपाट या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

इस निर्मम हत्या की घटना से हिरजीहाटिंग और गुवा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

http://गुआ में लगातार हो रही बारिश से कारो नदी उफनाई, बोकना पुल डूबा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल

Adityapur Development: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल: झारखंड के ₹2500 करोड़ की विकास राशि की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले मेयर संजय सरदार, सौंपा विशेष मांग पत्र, आदित्यपुर ‘इंडस्ट्रियल स्मार्ट अर्बन ग्रोथ मॉडल’ सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म हब बनाने का रखा प्रस्ताव