गम्हरिया: एलबीएमके एकेडमी का उद्घाटन, सतबहिनी -जमालपुर, धीराजगंज के लोगों को शहरी तर्ज पर मिलेगी सुविधा: पुरेन्द्र

Adityapur: गम्हरिया क्षेत्र के लोगों को अब शहरों के तर्ज पर फिटनेस क्लास, जुंबा, योगा क्लास की सुविधा मिलेगी धीराजगंज स्थित साईं कृपा अपार्टमेंट में एलबीएमके एकेडमी में यह तमाम सुविधाएं लोगों को प्राप्त होगी.
सोमवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने एलबीएमके एकेडमी का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर इन्होंने कहा कि गम्हरिया के सतबहनी ,जमालपुर, धीराजगंज के लोगों को अब जमशेदपुर शहर के तर्ज पर योगा, जुंबा डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास की सुविधा प्राप्त होगी और यह एकेडमी लोगों के लिए काफी जन उपयोगी साबित होगा. एकेडमी की संचालिका कंचन सिंह ने बताया कि अब तक यह सुविधाएं जमशेदपुर शहर में ही इनकी संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे थे, लेकिन अब गम्हरिया के भी लोग इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा सकेंगे. कंचन सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए यहां क्लासिकल और वेस्टर्न डांस क्लास भी संचालित होंगे. इसके अलावा यहां से टिफिन सर्विस सुविधा भी लोगों को प्राप्त हो सकेगी. इस मौके पर यहां अस्तित्व संस्था की अध्यक्ष मीरा तिवारी, मंजू ठाकुर, राजपति देवी, मधु सिंह, एसआर कमलेश ,अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *