चाईबासा कारा मंडल में लगा जेल अदालत, मामले का निष्पादन हुआ

Chaibasa :- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में मंडल कारा में जेल अदालत-सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
आयोजन का शुभारंभ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, चाईबासा ऋषि कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

जेल अदालत मे श्री कुमार के बेंच में कुल पांच मामले प्रस्तुत किये गए थे, जिसमे एक मामले का निष्पादन कर बंदी की रिहाई का आदेश दिया गया. इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अजय कुमार प्रजापति, जेल अधीक्षक, लवकुश, जेलर एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज