जैंतगढ़ की बेटी लिजा शमीम ने इंग्लिश स्पीच में लहराया परचम, प्रखंड स्तर पर बनीं टॉपर

इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर टॉपर बनीं जैंतगढ़ की लिजा शमीम

जैंतगढ़: छोटे से कस्बे जैंतगढ़ की बेटियां शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में जैंतगढ़ निवासी शम्मा बानो और एन. अहमद की बेटी लिजा शमीम ने ओडिशा के चंपुआ प्रखंड स्तरीय इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लिजा ने “Is Watching Television a Waste of Time?” विषय पर प्रभावी ढंग से अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया और निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रतियोगिता में टॉप किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर चंपुआ के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिजा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

वर्ल्ड बिगेस्ट ओलंपियाड: जैंतगढ़ की बेटी लिजा शमीम ने फहराया परचम

एक साल में कई उपलब्धियां

लिजा की उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका है। पिछले एक वर्ष के दौरान उसने विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों में करीब आधा दर्जन पुरस्कार और सम्मान हासिल किए हैं।

लिजा केरल इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंपुआ में कक्षा सातवीं की छात्रा है। कक्षा छठी में पढ़ाई के दौरान उसने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और कई बार सम्मानित हुई।

ओलंपियाड में भी शानदार प्रदर्शन

लिजा ने SOF के IC SO ओलंपियाड में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पूरे विद्यालय में वह तीसरे स्थान पर रही। इस उपलब्धि के लिए संस्था की ओर से उसे मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 15 अगस्त 2025 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुई इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता में लिजा ने अनुमंडल स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था।

इसी अवधि में उसने USO National Olympiad में टॉपर बनने की उपलब्धि हासिल की। वहीं Green Olympiad में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और NSO Science प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी उसे प्रमाण पत्र और सम्मान प्राप्त हुआ।

अनुशासित पढ़ाई को बताया सफलता का मंत्र

अपनी लगातार सफलता का श्रेय लिजा ने अनुशासित अध्ययन और नियमित मेहनत को दिया। उसने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है।

लिजा ने अपनी सफलता के लिए अपने शिक्षकों, माता-पिता और भाई के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उसे अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

जैंतगढ़ की इस होनहार छात्रा की उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने लिजा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

http://जैंतगढ़ में चौथा अजीमुशान दीनी जलसा, उमड़ी 10 हजार से अधिक की भीड़

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *