Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - East Singhbhum - जमशेदपुर : D.C. Lounge में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, लोहे का रॉड बरामद
East Singhbhum

जमशेदपुर : D.C. Lounge में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, लोहे का रॉड बरामद

By The News24 Live17/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251017 181432
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Jamshedpur (जमशेदपुर): बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के D.C. Lounge सेलून में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन फीट लंबा लोहे का रॉड भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल हमले में किया गया था।

Jamshedpur Police Got Success : कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस के लिए बना हुआ था सिर दर्द

घटना का पूरा मामला

मामला 13 अक्टूबर की शाम का है, जब बिश्नुपुर स्थित D.C. Lounge सेलून में मालिक दिलीप कुमार पर हमला किया गया। आरोपी ने सेलून में घुसकर मारपीट की और वहां रखे सामानों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद 14 अक्टूबर को दिलीप कुमार ने बिश्नुपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सीटीआरओ की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. मुस्तफा गही (उम्र 37 वर्ष), पिता स्व. गुलाम मुस्तफा गही, निवासी माशूम रोड नंबर 5, रामदास भट्टा, बिष्टुपुर, को गिरफ्तार किया।

कबूला अपराध, बताया विवाद का कारण

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि 13 अक्टूबर को वह D.C. Lounge अपने रिश्तेदार के बाल कटवाने के लिए गया था, जहां संचालक से उसका विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने लोहे के रॉड से हमला किया और दुकान में तोड़फोड़ की।

बरामदगी और टीम की भूमिका

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब तीन फीट लंबा लोहे का रॉड बरामद किया। इस अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार दुबे, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक हिन्स प्रधान और थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 बिस्टुपुर के D.C. Lounge में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. मुस्तफा गही को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल तीन फीट का लोहे का रॉड बरामद किया गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपराध कबूल किया।

http://जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरन गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#bistupur police station #east jamshedpur #jamshedpur #jharkhand #झारखंड पुलिस #पूर्वी सिंहभूम #बिस्टुपुर हमला
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d