जमशेदपुर : अपराधियों ने 8 माह के बच्चे का किया अपहरण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Jamshedpur :- बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर पैदल मार्ग वाले रास्ते से देर रात कर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने 8 माह की बच्ची का अपहरण कर लिया है. पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है, पर अब तक पुलिस का हाथ खाली ही है.

इसे भी पढ़ें :- जमशेदपुर : तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों से 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और चोरी के समान बरामद

बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के पैदल मार्ग वाले रास्ते के बाहर फुटपाथ पर से देर रात 8 माह की बच्ची जो कि अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को उठाकर कार के अंदर डालकर फरार हो गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने बताया कि किसी तरह से वो और उनके पति शीशी बोतल चुनकर अपना जीवन यापन करते हैं और टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर रात में सोते हैं देर रात दोनों पति-पत्नी और उनकी 8 माह की बच्ची सोई हुई थी कि तभी एक व्यक्ति उनकी बच्ची को लेकर भागने लगा जब तक उनको समझ में आता तब तक वो उनकी बच्ची को कार में डालकर वो फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि दो की संख्या में अपराधी थे और सफेद रंग की कार थी. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है, सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है. लेकिन अब तक अपराधियों का कुछ पता नहीं चल पाया.

http://अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *