Saraikela Criminal Arrest:जमीन कारोबारी हत्या की फिराक में लगे 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस ने कुख्यात 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. यह सभी जमीन कारोबारी की हत्या के फिराक में थे ,हालांकि के जिला पुलिस द्वारा अब तक अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है , कुछ देर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी की हत्या की फिराक में योजना बना रहे 5 अपराधियों को जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनमें मुख्य रूप से सागर लोहार, बबलू दास ,भाटा लोहार, राजेश लोहार भोलू लोहार शामिल है. पुलिस ने उनके पास से हथियार और गोली भी बरामद किया है.ये अपराधी आरआईटी थाना क्षेत्र समेत जमशेदपुर से गिरफ्तार किए गए हैं. अपराधी सागर लोहार, बबलू दास पर हत्या, गोली चालन, रंगदारी जैसे संगीन अपराधिक कांड दर्ज हैं। जिला पुलिस द्वारा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *