Jamshedpur : Dc ने लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित संपर्क पथ, पुल-पुलिया का सर्वेक्षण कर यांत्रिकी विभागों को डीपीआर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Jamshedpur (जमशेदपुर) : पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण पूर्वी सिंहभूम जिले में कई संपर्क पथों, पुल-पुलियों आदि को नुकसान की सूचना प्राप्त हो रही है. उक्त का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी संबंधित इंजीनियरिंग विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Jamshedpur : भारी बारिश के बाद जलमग्न हुए पोटका के आवासीय विद्यालय में फंसे 162 विद्यार्थियों को बचाया गया, बच्चों ने छत पर चढ़कर बचायी अपनी जान

उपायुक्त के आदेशानुसार ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग समेत अन्य सभी इंजीनियरिंग विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ तथा पूर्व में कार्यकारी एजेंसी के रूप में निर्मित संपर्क पथ, पुल-पुलियों का शीघ्र भौतिक निरीक्षण करें. निरीक्षण के क्रम में जहां कहीं भी क्षति, मरम्मती अथवा पुनर्निर्माण की आवश्यकता पाई जाती है, वहां की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर दिनांक 01 जुलाई 2025 तक उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

इसके साथ ही, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं.

जिला प्रशासन द्वारा यह पहल मानसून के दौरान आवागमन की बाधा को दूर करने, आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.

 

http://भारी बारिश और तेज़ हवाओं से मेघाहातुबुरु में पेड़ गिरने से सड़क बाधित, जनजीवन अस्त-व्यस्त

 

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला