Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - हूल दिवस पर AIDSO ने किया सिद्धू-कान्हू को याद, छात्रों से क्रांतिकारी इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान
Chaibasa

हूल दिवस पर AIDSO ने किया सिद्धू-कान्हू को याद, छात्रों से क्रांतिकारी इतिहास से प्रेरणा लेने का आह्वान

By JSR Desk30/06/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
2d6652d6 8c7b 49ea a8c8 bb3308f4d9b9
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : ऐतिहासिक हूल दिवस के अवसर पर आज चाईबासा के लुपुंगुटु गाँव में एआईडीएसओ की पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा नगर कमेटी ने महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू को श्रद्धापूर्वक याद किया. इस अवसर पर संगठन ने छात्रों को देश के गौरवशाली लड़ाकू इतिहास से प्रेरणा लेने और वर्तमान चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया.

AIDSO पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष डेविड तमसोय के नेतृत्व में छात्रों ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू और फूलो-झानो के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री तमसोय ने छात्रों को भारत के गौरवशाली संघर्षों से अवगत कराते हुए उनसे वर्तमान समय में इन महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने की अपील की.

इस मौके पर उपस्थित संगठन के जिला सचिव सत्येन महतो ने आदिवासी समाज के क्रांतिकारी इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड का इतिहास पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लेकिन दुर्भाग्यवश, यहाँ के शासक वर्ग की साजिशों के कारण दिन-ब-दिन स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम से इन महान विभूतियों के जीवन और संघर्षों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में ‘खाओ-पियो मौज करो’ की मानसिकता भरी जा रही है।

श्री महतो ने आगे कहा कि सत्ताधारी शासक वर्ग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है, इतिहास का विकृतिकरण कर रहा है, और शिक्षा को बाज़ार की एक सामग्री के रूप में बदल रहा है। उन्होंने छात्रों से इन साजिशों को समझने और इन महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर देश को सुधारने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन पांडूसिंह खूंटीआ ने किया। अनीष्का पूर्ति, प्रेमचंद बोइपाई और बिरसा तिरिया सहित अन्य छात्रों ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में पूर्ण सहयोग दिया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#chaibasanews chaibasa Chaibasa ki khabren chaibasa news jharkhand jharkhand news चाईबासा न्यूज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
JSR Desk
  • Website

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d