Jamshedpur RJD Samvad: 22 सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं से होगा संवाद, जमशेदपुर पूर्वी सहित अन्य सीटों पर चुनाव लड़ने पर होगी चर्चा

Jamshedpur (जमशेदपुर) : राजद प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने राजद कार्यालय में बतलाया कि पूर्वी राजद के सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में राजद के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयो एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ 22 सितंबर को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड स्थापना दिवस पर वरिष्ठ सम्मान समारोह आयोजित वृद्धा पेंशन की राशि 2 हज़ार करने होगा आंदोलन: पुरेन्द्र


कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा. इसके साथ ही सर्वसम्मति से पारित सुझावों को प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया जाएगा.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने यह भी कहा कि महानगर अध्यक्ष की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा 10 दिनों के अंदर कर दी जाएगी. इससे पूर्व महानगर अध्यक्ष के दावेदारों से अपना अपना बायोडाटा जमा करना को कहा गया है. साथ ही महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार को एक सप्ताह के अंदर बुक प्राप्त कर सदस्यता अभियान चलने को कहा गया है.

तदुपरांत सभी दावेदारों द्वारा बैठक आयोजित करने के बाद ही समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा. इसी रिपोर्ट के आधार पर महानगर अध्यक्ष का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव द्वारा किया जाएगाl पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ जिला अध्यक्ष सुभाष यादव उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : http://आदित्यपुर: 5 सालो में भी पूरी नही होगी जलापूर्ति योजना , निगम बोर्ड जिम्मेवार: पुरेन्द्र VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *