Jharkhand Chief Factory Inspector: मनीष कुमार सिन्हा को मुख्य कारखाना निरीक्षक का प्रभार, कहा उद्योग एवं मजदूर हित में कार्य करना प्राथमिकता

Saraikela: उप मुख्य कारखाना निरीक्षक जमशेदपुर, मनीष कुमार सिन्हा को मुख्य कारखाना निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार मिला है, इस संबंध में श्रम ,नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

 

 

मुख्य कारखाना निरीक्षक श्री सिन्हा सरायकेला- खरसावां जिला कारखाना निरीक्षक, अंचल एक एवं दो के अलावा, कारखाना निरीक्षक चाईबासा एवं उप मुख्य कारखाना निरीक्षक जमशेदपुर के भी प्रभार में रहेंगे में रहेंगे, नई जिम्मेदारी प्राप्त होने पर इन्होंने बातचीत के क्रम में बताया कि उद्योग एवं मजदूर हित में कार्य करना प्राथमिकता होगी, इन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के कारखाना अधिनियम का शत- प्रतिशत पालन करना उनके कार्य योजनाओं में शामिल रहेगा. श्री सिन्हा ने बताया कि कारखाने में काम करने वाले कामगारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को लेकर विशेष फोकस किया जाएगा. नई नीति बनाकर कार्य संपादित होंगे, साथ ही उद्योगपतियों को भी सुगमता पूर्वक उद्योग चलाने में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, इन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-धंधे के विकास को लेकर दृढ़ संकल्प है इसी मुहिम को आगे बढ़ाना है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *